साहेबगंज

वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

ग्रामीणों एवं वनकर्मियों ने लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज वन क्षेत्र तलझारी अंतर्गत केंदबरिया गांव में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तलझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राम सुमन प्रसाद उपस्थित रहे।उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा वृक्षों की रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व एवं वन संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों की देखभाल एवं वनों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान सभी ग्रामीणों एवं वनकर्मियों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा,संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।वही मौके पर ग्राम प्रधान,प्रधान वनरक्षी प्रेम कुमार,पप्पू कुमार,अमित कुमार,सुनिल कुमार अखिलेश मरांडी,सहित अन्य वनकर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button