शामली

नकाबपोशों ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर किया हमला, धमकी देकर फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 चौसाना।  कस्बे की हाजी नूरदीन मार्केट में मंगलवार शाम क्लीनिक में घुसकर तीन नकाबपोशों समेत चार-पांच लोगों ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर आरोपितों से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
 राशिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हाजी नूरदीन की मार्केट में उनकी दुआ. ई. एजेंसी क्लीनिक के नाम से दुकान है। मंगलवार करीब पांच बजे वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश सहित चार-पांच अन्य लोग क्लीनिक में घुस आए और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
राशिद अली के ने बताया 14 अगस्त को भी आरोपितों ने दुकान से घर जाते समय रास्ते में उनके साथ हाथापाई की थी। मामले की तहरीर चौकी पर दी गई थी, लेकिन उनका आरोप है कि उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने दोबारा घटना होने के बाद आरोपितों से जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज चेक करके आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button