शामली
घर में घुसकर महिला से मारपीट, तमंचे से धमकी देने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोस के दो युवकों पर घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने तथा तमंचे से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव निवासी संजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विगत 20 अगस्त की रात करीब नौ बजे उसके पड़ोसी मोनू और सोनू उसके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी शीतल के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, इस दौरान मोनू ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।