शामली
युवक के साथ मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। गांव खेड़ा कुर्तान निवासी युवक ने कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर खेत में ले जाने और लाठी-डंडों व बेल्ट से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
गांव निवासी बिलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विगत 14 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे वह गांव के रास्ते से जा रहा था। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर खेत में ले जाकर मारपीट की। शोर सुनकर लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।