शामली
घर में घुसकर महिला से मारपीट, आभूषण ले जाने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। मोहल्ला इदरीश बैग बिहार कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी पुत्रवधू के मायके पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और सोने-चांदी के आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता साजिदा ने बताया कि उसका पुत्रवधू के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद पुत्रवधू ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। करीब आधा दर्जन लोग घर में घुस आए और डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि पुत्रवधू मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर घर से सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।