बेतुल

बैतूल अमन-चैन की दुआ के साथ निकला जुलूस-ए-मिलाद

गले मिलकर दी मुबारकबाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के अवसर पर बैतूल में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जामा मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और फजर की नमाज अदा कर देश सहित बैतूल जिले में अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस-ए-मिलाद निकाला गया।
जुलूस का नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं  ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शहर में जगह-जगह खाने-पीने के स्टाल लगाए गए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और मुंह मीठा कराया। पर्व के दौरान कौमी एकता का प्रतीक 75 कदम 150 दिन ग्रुप द्वारा मुस्लिम धर्म गुरुओं का स्वागत किया जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला। जुलूस की शक्ल में मुस्लिम लोग जामा मस्जिद कोठी बाजार पहुंचे जहां पर 10वीं एवं 12 वीं में टॉपर छात्र-छात्राओं का स्वागत अंजुमन कमेटी द्वारा किया गया। जामा मस्जिद अंजुमन कमेटी द्वारा राजनीतिक क्रांति के जिला ब्यूरो चीफ मोहन प्रजापति और वरिष्ठ पत्रकार नईम मामू का भी स्वागत किया। जामा मस्जिद के इमाम जावेद चिश्ती साहब ने मोहम्मद साहब की जीवन पर रोशनी डाली तथा देश व जिले के अमन चैन की दुआएं मांगी है। अंजुमन कमेटी द्वारा जनाजागाह में आम लंगर का इंतजाम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष वसीम कुरैशी द्वारा पर्व के दौरान प्रशासन और पुलिस के सहयोग के लिए आभार जताते हुए बताया कि बैतूल के तहसीलदार राजस्व निरीक्षक  तथा थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया सहित पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button