बरेली
बैंक कर्मियों का आंदोलन तेज, 27 को प्रदर्शन और सितंबर में हड़ताल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 27 अगस्त को देशभर में प्रदर्शन होगा। बरेली में शाम 5:30 बजे सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय होटल सीता किरण प्रांगण में प्रदर्शन किया जाएगा।
इसे लेकर ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा में यूएफबीयू पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में 27 अगस्त के प्रदर्शन के साथ ही 28 अगस्त के कार्यक्रम और सितंबर में प्रस्तावित एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनी।
पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार बैंक कर्मियों की जायज मांगों को लेकर उदासीन है। इसी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। बैंकिंग व्यवस्था अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और कर्मचारियों की अनदेखी का असर सेवाओं पर पड़ सकता है।
बैठक में यूएफबीयू संयोजक नवीन्द्र कुमार, अध्यक्ष पीके माहेश्वरी, उपाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, आंचलिक सचिव विकास कुमार, बीटीयूएफ के जिला मंत्री संजीव मेहरोत्रा मौजूद रहे।



