बरेली

बांके बिहारी मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक और शिव बारात

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्री राधा रानी 56 भोग परिवार और श्री बांके बिहारी कल्याण समिति द्वारा बाबा भोलेनाथ का अभिषेक और शिव बारात का आयोजन किया गया।
मंदिर को फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान “मुझे शिव को मनाना है, जरा देर लगेगी” और “ओ भोले शंकर तेरे मंदिर में आकर मैं मगन हो गई” भजनों पर भक्त झूम उठे। भोले की बारात में सभी भक्त बाराती बने।
बांके बिहारी जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। हजारों भक्तों ने दर्शन कर आनंद लिया।
इस अवसर पर भजन गायक जगदीश भाटिया, सीमा गुलाटी, चंद्रा तनेजा, मालती अरोड़ा, गीता भाटिया, ममता तनेजा, नीलम साहनी, मंजू, ललिता, दिनेश तनेजा, दीपक भाटिया, होशियार सिंह, अनुराग और संजीव गुलाटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button