बरेली
फीस वृद्धि के खिलाफ छात्र सभा के हस्ताक्षर अभियान में पहुंचे सांसद नीरज मौर्य

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी छात्र सभा द्वारा बरेली कॉलेज में फीस वृद्धि और छात्रहितों के अन्य मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में सोमवार को आंवला सांसद नीरज मौर्य शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने हस्ताक्षर कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। सांसद ने कहा कि छात्रों की फीस वृद्धि पूरी तरह गलत है, इससे पढ़ाई पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ेगा। छात्रों की अन्य मांगों को भी उन्होंने समर्थन दिया। सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इस ऐतिहासिक बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएंगे।




