
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : निकाय चुनाव 2026 के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहा अंतिम दिन होने के कारण रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय खुलने से पहले ही उम्मीदवारों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। तहसील परिसर में सुबह से उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का जमघट देखने को मिला।
सुबह 9 बजे से पहुंचने लगे उम्मीदवार
सोमवार सुबह करीब 9 बजे से ही नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय पहुंचने लगे। सुबह से भाजपा और कांग्रेस और आजाद उम्मीदवार नामांकन फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचते नजर आए। तहसील कार्यालय खैरथल ऑफिस के बाहर बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जुट गई।
उम्मीद्वार तहसील कार्यालय के गेट मुख्य सड़क तक गाजे बाजे के साथ पहुंचे फूल माला और साफे पहने ,समर्थको के साथ पहुंचे। व्यवस्था बनाने मे पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आई जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने भी अधिकारियों के साथ रिटर्निग कार्यालय का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए।
खैरथल नगरपरिषद के 45 वार्डों के लिए 266 उम्मीदवारों ने 306 नामांकन दाखिल किए
दिग्गजो ने किया आवेदन
आवेदन के आखिरी दिन गिरीश डाटा, कर्ण चौधरी ,विक्की चौधरी,राजेंद्र चौधरी,पंकज रोघा,तैय्यब खां रामसिंह शर्मा, टिंकू सरदार सहित अन्य दिग्गजो ने नामांकन किया.



