
एक परिवार, एक पहचान’ अभियान के तहत श्रम विभाग की पहल, गांव में कैंप लगने से श्रमिकों को मिली सुविधा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक परिवार, एक पहचान’ अभियान को गति देने के लिए श्रम विभाग शामली की ओर से ग्राम पंचायत बराला-कुकरहेड़ी और भूरा में विशेष कैंप आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत सचिवालय कार्यालयों में लगाए गए कैंप में बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिकों ने पहुंचकर फैमिली आइडी बनवाई।
सहायक श्रम आयुक्त शामली अरविंद कुमार मद्धेशिया के निर्देश पर आयोजित कैंप में श्रम विभाग के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों को फैमिली आइडी के महत्व की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि परिवार की एकीकृत पहचान होने से पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। कैंप के दौरान निर्माण श्रमिकों की आवश्यक जानकारी दर्ज की गई और फैमिली आइडी बनाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।अधिकारियों ने बताया कि ‘एक परिवार, एक पहचान’ व्यवस्था का उद्देश्य प्रत्येक परिवार का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पारदर्शी और सुगम तरीके से पहुंचाया जा सके। इस।दौरान कैंप में श्रम विभाग कैराना ब्लॉक के प्रतिनिधि चौधरी मुनव्वर जंग, ग्राम पंचायत सचिव रश्मिकांत, पंचायत सहायक अनुराधा और जुनैद अली मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत बराला-कुकरहेड़ी में पंचायत सहायक इरम और शमशाद अली ने श्रमिकों की सहायता की।कैंप में बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांव में ही फैमिली आइडी बनवाने की सुविधा मिलने पर श्रमिकों ने श्रम विभाग का आभार जताया।

