बोकारो

अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में कसमार प्रखंड मुख्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों के लेकर धरना प्रदर्शन आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में आगामी एक सितंबर 2026 को कसमार प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपे जाएंगे। इस संबंध में कसमार प्रखंड किसान सभा के प्रखंड सचिव दिवाकर महतो के द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रहा है। धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर लोगों को अपनी मांगों के समर्थन में जागरूक कर रहे हैं। इन्होंने किसान सभा से जुड़े सभी से अधिक से अधिक संख्या में इस धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील किए हैं।
किसान सभा की प्रमुख मांग-फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाए। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन की राशि एक हजार से बढ़कर ₹3000 प्रतिमाह किया जाए एवं बकाया राशि का अविलंब भुगतान किया जाए। गैर मजरुआ जमीन लैंड बैंक से मुक्त किया जाए तथा बिना शर्त लगान रसीद काटना चालू किया जाए। किसानी पेंशन लागू किया जाए। 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी किसानों को ₹10000 प्रतिमाह पेंशन दिया जाए। किसानों के खेती के कार्य में लगे मजदूरों का भुगतान मनरेगा वी रामजी योजना से कराया जाए। खैराचतर को अलग प्रखंड का दर्जा दिया जाए। कसमार स्थित आईटीआई प्रशिक्षण भवन में आईटीआई प्रशिक्षण चालू किया जाए।भारत माला परियोजना के तहत वाराणसी से कोलकाता सिक्स लेन सड़क के अंतर्गत कसमार प्रखंड के बगियारी मोड में इंटरचेंज लिंक रोड का निर्माण कराया जाए। गररी में निर्माणाधीन मार्केट कांपलेक्स निर्जन स्थान पर कराने से सरकार के करोड़ों रुपए की राशि का दुरुपयोग होने की ऊंच स्तरीय जांच कराई जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button