साहेबगंज
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे आकाश पांडेय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज FJCCI झारखंड के आजीवन सदस्य आकाश पांडेय इस बार होने वाले चुनाव में संथाल परगना प्रमंडल से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।आकाश पांडेय ने बताया कि संथाल परगना के सभी छह जिलों-साहिबगंज,गोड्डा,दुमका, पाकुड़,जामताड़ा,देवघर में व्यापारी वर्ग की अनेकों समस्याएं हैं, जिनका अब तक निवारण नहीं हुआ है।उन्होंने कहा कि अगर वे उपाध्यक्ष के रूप में चुनाव जीतकर आते हैं,तो साहिबगंज सहित संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के व्यापारियों की समस्याओं को पूरी मजबूती से सरकार और प्रशासन के समक्ष रखेंगे और उसका निदान कराने का प्रयास करेंगे।आकाश पांडेय ने संथाल परगना प्रमंडल के सभी FJCCI के सम्मानित सदस्यों एवं चैंबर के अध्यक्ष और सचिव से आशीर्वाद की कामना करते है।



