बेतुल

बैतूल विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण रास, मटकी फोड़ और माखन प्रसंगों का किया जीवंत मंचन

जो है अलबेला मद नैनों वाका की झांकी ने मोहा मन, कृष्ण के जीवन-दर्शन का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिमोरी में भगवान श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व, प्रेम, कर्तव्य और निष्काम कर्म पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जो है अलबेला मद नैनों वाला की मनमोहक झांकी से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने कृष्ण-राधा रास, मटकी फोड़, माखन के लिए राधा से विनती और वस्त्र उठाने जैसे प्रसंगों का प्रभावी नाट्य मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
संस्था के शैलेंद्र बिहारिया एवं शिक्षिका विद्या गडेकर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्तव्य पालन, निष्काम कर्म, प्रेम और संवेदनशीलता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नाटक मनोरंजन के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की प्रभावी सहशैक्षणिक गतिविधि है, जिससे आत्मविश्वास, संवाद कौशल, रचनात्मकता, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित होती है।
शानदार प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने दिया कर्तव्य और निष्काम कर्म का संदेश
विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि श्रीकृष्ण का जीवन आज भी प्रेरणास्रोत है। कर्तव्य करते हुए फल की चिंता न करना और प्रेम को जीवन का आधार बनाना ही उनके जीवन-दर्शन की सीख है। शानदार प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थितजनों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button