शामली

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर डी-सैंट स्कूल में सजीं भव्य झांकियां

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। डी-सैंट स्कूल, ऊन रोड झिंझाना में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर आधारित भव्य झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय परिसर “हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “नंद के घर आनंद भयो” के जयघोष से गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक आर.पी. सिंह एवं वरिष्ठ अध्यापक दिनेश चंद्र शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता में नक्ष ने प्रथम, रुद्रा ने द्वितीय और युग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राधा स्वरूप प्रतियोगिता में अविष्का प्रथम, एसप्रीत कौर द्वितीय तथा दीक्षित तृतीय स्थान पर रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में नेहरू हाउस प्रथम, सुभाष हाउस द्वितीय और गांधी हाउस तृतीय रहा। बालक वर्ग में नेहरू हाउस ने प्रथम, चरण सिंह हाउस ने द्वितीय तथा सुभाष हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button