शामली

मिलेट्स से तैयार किए पौष्टिक व्यंजन, छात्राओं ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत गृह विज्ञान विभाग की ओर से छात्राओं में पोषण जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इस दौरान छात्राओं ने बाजरा, ज्वार और रागी सहित विभिन्न मिलेट्स से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। छात्राओं ने व्यंजनों की पोषण गुणवत्ता, उपयोगिता और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी साझा करते हुए मिलेट्स को दैनिक आहार में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
प्रतियोगिता में मनु शर्मा और रिया सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जैनब, साहिबा और इकरा सैयद द्वितीय स्थान पर रहीं। काफिया कोहिनूर और मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य एवं शिक्षकगण ने विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाओं और छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button