शामली

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। फतेहपुर गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति, सास और देवर पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।फतेहपुर निवासी नौशिदा पत्नी खालिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 14 वर्ष पूर्व खालिद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर ताने मारते और गाली-गलौज करते थे। आठ जुलाई की रात करीब एक बजे पति खालिद, सास जैतून और देवर इंसार ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर देवर ने उसके मुंह पर कपड़ा लगा दिया, जबकि पति ने लाठी-डंडे से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उपचार के बाद विवाहिता अपने मायके मंसूरा में रह रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button