खैरथल
खैरथल मे कृष्ण जन्माष्टमी की धूम गुलजार रहा बाजार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के बाजारों में खूब चहल-पहल रही मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से सजाया गया। श्रद्धालु भगवान कृष्ण और राधारानी की पोशाक, शृंगार सामग्री और पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजार पहुंचे। मिठाईयों की दुकानो पर भी शाम को भीड़ रही
शाम को हुई बरसात से खरीदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्याम बाबा मंदिर,पुष्करणा मंदिर , शिवालय मंदिर कॉलोनी, पुरानी मंडी हनुमान मंदिर, शिवमंदिर, रानी जूं मंदिर, संतोषी माँ मंदिर, परशुराम बगीची मंदिर, पहाड़ी मंदिर ,पैटोल पम्प मातोर रोड मंदिर, समेत अन्य मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों, रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाए गए। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम होते ही मंदिरों में कृष्ण जन्म से जुड़े भजनों की गूंज सुनाई देने लगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान कृष्ण की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर देर शाम तक मंदिरों में उत्सव जैसा माहौल रहा।
शाम को हुई बारिश के मंदिरों मे दर्शन करने जाते श्रृद्धालुओ को दिक्कत तो हुई मगर फिर भी दर्शानार्थी ने बड़ी संख्या मे मंदिरो मे दर्शन किए हर तरफ माहौल भक्तिमय नजर आया
जन्माष्टमी को लेकर बाजार में भगवान कृष्ण की विभिन्न रंगों और डिजाइन वाली पोशाकें आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल के लिए पोशाक के साथ मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी की। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा और दिनभर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही
मंदिरों मे दर्शनार्थियों को परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस व्यवस्था भी तैनात रही



