खैरथल
वार्ड 32 के भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार शर्मा के चुनावी कार्यालय के उद्धाटन समारोह मे उमड़ा जनसैलाब
पूर्व विधायक रामहेत यादव बोले वार्डों की समस्याओ का करेगे समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने शुक्रवार को नगर परिषद खैरथल के भाजपा प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार शर्मा (रामसिंह शर्मा) के कार्यालय शुभारंभ के मौके पर बोलते हुए यादव ने कहा केंद्र और राज्य मे भाजपा की सरकार है खैरथल मे भाजपा के प्रत्याशियों की जीत से बोर्ड बनेगा तो खैरथल का चहमुखी विकास होगा खैरथल मे पानी की समस्या और ऊपर से जाती विधुत लाइने हटाने का काम किया है और जो बाकी है समयबद्ध तरीके से पूरा करेगे सड़को और जलनिकास की व्यवस्था मे सुधार करेगे और विकास करेगे यादव ने भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील की
कार्यक्रम मे सिख समाज अलवर के कुलवंत सिंह, पंजाबी सभा के जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा ,ब्लाक अध्यक्ष मनीष शर्मा, रोहिताश चौधरी, सुरेश शर्मा, रामनिवास, योगेश बंसल, रामोतार सेठी,किशन पंडित, धर्मवीर सिंह, रामोतार गुप्ता, प्रमील जसोरिया, युवा ब्राह्मण अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी, राजेश जोशी,प्रेम कौशिक,छगाराम,औम प्रकाश मांधु
अशोक सेन,ओमप्रकाश जोश,पूर्व पार्षद टिन्नी शर्मा सहित बड़ी संख्या मे वार्ड वासी और समर्थक मौजूद रहे
यादव ने प्रत्याशी बलवीर सिंह, महेंद्र पाल, आरती,और राकेश कुमार शर्मा को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की इसके बाद पूर्व विधायक यादव ने वार्ड 18 के भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्रा,सहित अन्य भाजपा प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों का उद्धाटन किया.



