बालाघाट
सरस्वती शिशु मंदिर बालाघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : सरस्वती शिशु मंदिर / उ. मा. विद्यालय बालाघाट में आज दिनांक 04/09/2026 दिन शुक्रवार को ब्रम्हाण्ड के नायक एवं पालनकर्ता के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी धूमधाम से मंत्रोच्चारण एवं आरती के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान के जन्म के पलो की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही तथा विद्यालय के भैया बहिनों के द्वारा शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। जिसमे नन्हे कृष्ण की भूमिका साथ ही कृष्ण राधा की शानदार वेशभूषा में विद्यालय के भैया बहिनो ने प्रस्तुती दी।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि मान. पदमेश शाह जी (प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बालाघाट) कार्यक्रम अध्यक्ष मान, किरणभाई त्रिवेदी जी (अध्यक्ष हॉकी संघ एवं समाजसेवी बालाघाट) विशिष्ट अतिथि मान. शरद ज्योतिषी (प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट पूर्व छात्र), वरिष्ठ मार्गदशक मान, रमेश रंगलानी जी (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष) मान. क्षिप्रा पाण्डे दीदी जी (समाजसेवी) मान. संजय पटले जी (प्रांतीय सदस्य), मान, जसबीरसिंह सौंधी (सेवा निवृत्त प्राध्यापक), मान, के.जी बिसेन जी (सेवा निवृत्त शिक्षक), साथ ही विद्यालय समिति के अध्यक्ष मान, समीर जैसवाल जी, समिति के सचिव मान. प्रदीप गुप्ता जी, सह-सचिव मान. अशोक बिसेन जी, कोषाध्यक्ष मान. अर्चना गुप्ता दीदी जी, समिति के सदस्य मान. गौरी लिल्हारे दीदी जी, मान. दिनेश असाटी जी मान. सोहन राजपूत जी (ग्राम भारती बालाघाट) एवं पूर्व छात्र मान. राकेश पाण्डे जी, मान. ललित विश्वकर्मा जी अन्य गणमान्य नागरीक उपस्थित रहे। उद्बोधन में मुख्य अतिथि मान. पदमेश शाह जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि मुझे कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अद्वितीय अनुभव हुआ उन्होने बच्चो को शुभकामनाएँ देते हुये शिक्षक शिक्षिकाओं को सुन्दर नृत्य तैयार करने के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित किया। वरिष्ठ मार्गदशक मान. रमेश रंगलानी जी ने भैया बहिनों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की भूरि-भुरि प्रसंशा की। साथ ही कार्यक्रम अध्यक्ष मान. किरणभाई त्रिवेदी जी ने भगवान के जन्मोत्सव कार्यक्रम पर भैया बहिनो एवं आचार्य परिवार को शुभकामनाएँ एवं आर्शीवाद प्रेषित किया। इस शुभ अवसर मान. ललित विश्वकर्मा जी द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करते हुये प्रकृति के प्रति सभी को सजग करने का प्रयास किया।
अंत में विद्यालय प्रांगण में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के भैयाओं ने कृष्ण के भजन पर थिरकते हुये भगवान कृष्ण की जय, आला रे आला गोविन्दा आला की जयकारों के साथ मटकी फोड़ा। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी भैया बहिनों को आकर्षक उपहार भेट किये गये।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश राहंगडाले जी ने उपस्थित सभी अतिथि, समिति सदस्य, अभिभावक, गणमान्य नागरीको, का आभार व्यक्त किया।



