साहेबगंज
बाढ़ पीड़ितों के बीच JJA साहिबगंज जिला इकाई ने कराया भोजन
पत्रकारों ने पेश की मानवता की मिसाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन JJA जिला इकाई साहिबगंज के पत्रकारों ने खबर संकलन के साथ मानवीय पहल करते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच भोजन का वितरण किया। JJA जिलाध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों की टीम ने बिरसा मुंडा गंगा घाट शकुंतला सहाय गंगा घाट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच दाल-भात और सब्जी का वितरण किया।इस दौरान बच्चों,बुजुर्गों,महिलाएं और जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।पत्रकारों ने कहा कि आपदा के समय सिर्फ खबर पहुंचाना ही नहीं,बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना भी सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से JJA सदस्यों ने सामूहिक निर्णय लेकर निस्वार्थ भाव से भोजन वितरण किया।जरूरतमंदों को भोजन कराने के बाद JJA सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया और आगे भी यथासंभव सहयोग जारी रखने की बात कही, वही मौके पर अरविंद ठाकुर,प्रवीण कुमार,जिला सचिव मो.गुलजार, जिला उपाध्यक्ष अफसर अली,तालझारी प्रखंड अध्यक्ष अमित चौधरी,चंदन कुमार,नवीन कुमार,सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।



