शामली

ऊंचे-नीचे स्लैब बने हादसों का सबब, स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा नाले में पलटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली झिझना :  स्कूली छात्रों से भरी एक ई-रिक्शा सोमवार को नाले की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही रिक्शा में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर ई-रिक्शा को सीधा कराया। गनीमत रही कि हादसे में किसी छात्र को चोट नहीं आई, हालांकि कई बच्चों के स्कूल बैग नाले में जा गिरे।स्थानीय लोगों के अनुसार करीब तीन वर्ष पहले नाले की इस पुलिया का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि निर्माण के दौरान पुलिया पर स्लैब ऊंचे-नीचे रख दिए गए और जल्दबाजी में कार्य पूरा कर दिया गया। लोगों का कहना है कि कुछ स्लैब आज भी सही तरीके से नहीं लगाए गए हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन अक्सर असंतुलित हो जाते हैं।सोमवार को भी पुलिया की इसी अव्यवस्था के चलते स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिया की स्थिति को लेकर नाराजगी देखी गई।स्थानीय निवासी तारीफ आलम, शमशाद अली, टीटू कश्यप, नौशाद राना और बिलाल सैफी सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से पुलिया के स्लैब जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button