बरेली

भाजपा को झटका: रिठौरा में सभासद समेत 51 कार्यकर्ता सपा में शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। नगर पंचायत रिठौरा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मोहल्ला काहरान की वर्तमान सभासद पायल कश्यप और उनके पति व पूर्व सभासद पप्पू कश्यप के नेतृत्व में 51 कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेष यादव ने जिला कार्यालय पर सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।
पप्पू कश्यप को जिला कमेटी में मिली जगह संगठन को मजबूत करते हुए जिलाध्यक्ष ने पूर्व सभासद पप्पू कश्यप को जिला कमेटी में सदस्य मनोनीत किया। सोमवार को उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर एडवोकेट अंकित सक्सेना, अरुण शुक्ला, सुमित गुप्ता, पूर्व सभासद धर्मेंद्र यादव उर्फ बाबू, जाकिर मंसूरी और समाजसेवी आशिक अली ने बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button