बरेली

सीबीएसई ताइक्वांडो में पद्मावती स्कूल के छात्रों ने जीते कांस्य पदक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने दो कांस्य पदक जीते। अंडर-17 में कक्षा 11 के मोहम्मद आतिफ और अंडर-19 में कक्षा 12 के मोहसिन हुसैन ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की क्षमता विकसित करते हैं। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी।
विद्यालय के चेयरमैन ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button