बिजनौर

किरतपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में चोरी

40 हजार नकद ल उड़े चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर : थाना किरतपुर क्षेत्र के अंतर्गत मौजपुर पुलिस चौकी के करीब ग्राम रायपुर में दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। शादी समारोह में गई महिला के घर से चोर नकदी, और गुल्लक से भी पैसे ले उड़े। लेकिन
पीड़िता नसरीन पत्नी रिजवान ने थाना किरतपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 07/09/2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर में ताला लगाकर शादी में गई थी। दोपहर 3 बजे वापस लौटी तो अन्दर वाले गेट की लोहे का कुंदा टूटा हुई था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखे 40,000 रुपये नकद, 1500 रुपये और पलंग पर रखी एक बड़ी गुल्लक गायब है। पीड़िता ने बताया कि गुल्लक में उसकी बेटी ने पिछले 2-3 साल में 100, 200 और 50 रुपये के नोट व सिक्के जमा किए थे।
पीड़िता के अनुसार घर के नीचे के सभी दरवाजे बंद थे लेकिन छत पर जाने का एक रास्ता खुला हुआ था। आशंका है। कि चोर उसी रास्ते से घर में घुसे। और चोरी करके ले गए किरतपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button