बरेली
बसपा छोड़ कई नेता सपा में शामिल, जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को कई बसपा नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने फूल-माला पहनाकर सदस्यता दिलाई। सपा में शामिल होने वालों में आंवला के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी दयाराम मौर्य, पूर्व सभासद प्रत्याशी राजू प्रजापति, अख्तर जाफरी, अफसार अंसारी, तोहसीन अली, राजेंद्र मौर्य, अरविंद पाल और वागेश शर्मा शामिल रहे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। नए साथियों से संगठन को मजबूती मिलेगी। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।
इस दौरान जिला महासचिव राजकुमार पाल, सुरेंद्र सोनकर, जितेंद्र मुंडे, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, सिंपल कन्नौजिया, राकेश प्रताप सिंह चौहान, जमुना प्रसाद मौर्य, रामसेवक प्रजापति मौजूद रहे।


