ललितपुर

सैम बच्चों के फॉलोअप में प्रगति न मिलने पर सीडीओ नाराज

जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में पोषण माह

संभव अभियान और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय पोषण माह-2026, संभव अभियान-2026 तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के लिए निर्धारित थीम के अंतर्गत सप्ताहवार जारी कैलेंडर के अनुसार गतिविधियां आयोजित करने तथा आयोजित गतिविधियों को जन आंदोलन डैशबोर्ड पर नियमित रूप से फीड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संभव अभियान-2026 के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया गया। संभव अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के इंडिकेटर, विशेष रूप से सैम (गंभीर रूप से कुपोषित) बच्चों के ई-कवच पर फॉलोअप की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तत्काल सुधार लाने और सैम बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी फॉलोअप को प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में टीएचआर उत्पादन इकाइयों एवं नैफेड द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर समय से अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। आपूर्ति किए गए अनुपूरक पुष्टाहार को केंद्र पर पंजीकृत सभी पात्र लाभार्थियों तक पोषण ट्रैकर के माध्यम से शत-प्रतिशत वितरित कराने को कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों की नियमित ग्रोथ मॉनीटरिंग करने तथा उन्हें आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। सक्षम आंगनबाड़ी के अंतर्गत चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पोषण वाटिका एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग से संबंधित कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय से कार्यालय में उपस्थित रहें और अपनी परियोजना के अंतर्गत संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रभावी अनुश्रवण एवं मूल्यांकन करते हुए उनके सुचारु संचालन को सुनिश्चित करें। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा थीम के तहत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के लिए निर्धारित गतिविधियों को जारी समय-सारणी के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों का समुचित दस्तावेजीकरण करने के साथ फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से संबंधित पोर्टल पर फीड एवं अपलोड करने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित जनपद एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button