गोड्डा
भाजपा का रैली सुपर फ्लॉप : प्रेमनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश समिति के निर्देशानुसार परीक्षा में हुई गड़बड़ी एवं सीबीआई से इसकी जांच कराने को लेकर गोड्डा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी रैली कर रहे थे। यह रैली सुपर फ्लॉप रहा। आज की रैली से ये साबित हो गया कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बिल्कुल समाप्त हो गया। ये विद्यार्थियों और युवाओं के कंधे पर बंदूक रख कर अपना राजनीतिक रोटी सेकना चाहते हैं, लेकिन ये कभी कामयाब नहीं हो सकते हैं।
इस राज्य के नौजवान, किसान, बुद्धिजीवी, व्यवसाई, सरकारी कर्मचारी, महिला सभी वर्गों ने साथ छोड़ दिया है। अभी बाबूलाल मरांडी और भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं को चाहिए कि भारत सरकार ने झारखंड प्रदेश के साढे तीन करोड़ लोगों को MMDR संशोधन विधेयक 2026 लाकर हक और अधिकार छीनने का कुत्सित प्रयास किया है और अपने पूंजीपति मित्रों को सहयोग करने का इरादा रखा है। उस कानून के विरोध में रैली करना चाहिए। गोड्डा में बीजेपी का लगभग सभी कार्यक्रम सुपर फ्लॉप ही रहता है। अब बीजेपी में केवल कुछ फेसबुकिया नेता मात्र रह गया है।


