साहेबगंज
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
पठन-पाठन एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार द्वारा आज मध्य विद्यालय समदा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सकरीगली एवं जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, सकरीगली का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता,विद्यार्थियों की उपस्थिति,मध्यान्ह भोजन,स्वच्छता एवं विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण कार्य की स्थिति की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।साथ ही उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षण सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुशासन,स्वच्छता एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।



