शामली

समाधान दिवस में पहुंचीं तीन शिकायतें, निस्तारण को टीमें गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

कांधला। शनिवार को थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार आकाश चौधरी और थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह की अध्यक्षता में हुआ। समाधान दिवस में तीन शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए।

गांव नाला निवासी ब्रजपाल सिंह ने चकरोड पर कब्जे की शिकायत की। भनेड़ा निवासी मांगेराम और ओमवीर ने पड़ोसी पर मकान निर्माण में बाधा डालने, गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया। हुरमुजपुर निवासी रामकुमार ने पड़ोसी पर मकान का छज्जा निकालकर अतिक्रमण करने की शिकायत की। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button