शामली

आवास और पेंशन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा गरीब परिवार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

कांधला। सलेमपुर मार्ग निवासी रहीस और उसकी पत्नी रईसा ने सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने और पेंशन बहाल कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका मकान गिर चुका है और वे कच्ची छत व तंबू के नीचे रहने को मजबूर हैं।

रहीस ने बताया कि वह दिव्यांग है और उसकी पेंशन भी बंद हो चुकी है। परिवार का आरोप है कि आवास के लिए कई बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने और मकान का सर्वे होने के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर आवास उपलब्ध कराने तथा पति-पत्नी की पेंशन बहाल कराने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button