शामली
नलकूप से केबल, स्टार्टर व स्प्रे मशीन चोरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांधला कॉलेज के निकट किसान के नलकूप को चोरों ने निशाना बनाते हुए बिजली का केबल, स्टार्टर और स्प्रे मशीन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना 10-11 सितंबर की रात की बताई गई है।
एलम निवासी दुष्यंत भार्गव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर नलकूप से सामान चोरी कर ले गए। किसान के अनुसार क्षेत्र में पहले भी नलकूपों से केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चार सितंबर को सुभाष और आठ सितंबर को सचिन के नलकूप से भी केबल चोरी हुआ था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।