गोड्डा
महागामा में अमरेंद्र कुमार पंडित ने संभाला बीपीओ का संपूर्ण प्रभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महागामा। महागामा प्रखंड में अमरेंद्र कुमार पंडित ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) के रूप में संपूर्ण प्रभार ग्रहण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा की मौजूदगी में तत्कालीन बीपीओ पुरुषोत्तम कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और विधिवत प्रभार सौंपा।
प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने अमरेंद्र कुमार पंडित को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अमरेंद्र कुमार पंडित ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रखंड में संचालित योजनाओं का बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रखंड के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मौके पर प्रखंड के कर्मी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।



