बुलंदशहर

हिंदी दिवस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में टेरा सदन ने बाजी मारी 

सीनियर वर्ग में इग्निस व एक्वा अव्वल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर : पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया।
बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हिंदी भाषा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
प्राइमरी वर्ग में कविता पाठ जूनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता एवं सीनियर वर्ग में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में टेरा सदन ने बाजी मारी जबकि सीनियर वर्ग में इग्निस सदन की हंसिका ने पक्ष में और एक्वा सदन की शिवानी ने विपक्ष में विचार प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने विजेताओं को टृाफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रमोद कुमार जोशी हिमांशी गर्ग अंशु गोयल पंकज कुमार निर्णायक मंडल में शामिल रहे। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button