गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, निकली शोभायात्रा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम प्रबंधक समिति शामली के तत्वावधान में गणेश महोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु गणपति बाबा के भजनों पर झूम उठे।
मुख्य यजमान राजकुमार गर्ग विजय सिनेमा वाले एवं पूर्व आईजी विजय गर्ग ने सपरिवार पूजा-अर्चना की। पंडित प्रभु शंकर शास्त्री, पंडित देवानंद गौड़ एवं पंडित अवनीश ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन उत्तम नामदेव ने किया।
भजन गायकों लाल सिंह लचक, दिनेश पाठक, आदेश शर्मा, सुनील अरोड़ा, निशांत पाठक, रवि पाठक, श्रवण मस्ताना, सचिन नामदेव और पंकज नामदेव ने भगवान गणेश के भजनों का गुणगान किया। इसके बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
गणेश महोत्सव के अवसर पर भगवान गणेश की शोभायात्रा के साथ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा भी नगर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रामलीला मंच के कलाकार भी शोभायात्रा में शामिल रहे।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, महासचिव राजकुमार मित्तल, मनोज मित्तल, अंकित गोयल, रमेश धीमान, शरद द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, धर्मेंद्र कांबोज, लोकेश शर्मा और प्रमोद नामदेव मौजूद रहे।