गोड्डा

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में छिनतई मामले का उद्भेदन

आरोपी के घर से 45,000 नगद बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। अपने कार्यालय कक्ष में एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने प्रेसवार्ता किया। दौरान उन्होंने बताया कि गोड्डा पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-162/26 का उद्भेदन कर लूटी गई राशि बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बिहार के कटिहार जिले में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थाना क्षेत्र के नयाटोला (जुराबगंज) निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त तरूण यादव (उम्र 32 वर्ष, पिता- स्व. सूरत यादव) के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से 500-500 रुपये के 90 नोट, यानी कुल 45,000 रुपये बरामद किए गए। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी तरूण यादव का एक अंतरराज्यीय आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, आजमगढ़ और मऊ जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और यूपी गैंगस्टर एक्ट (The Uttar Pradesh Gangster & Anti Social Activities Act) समेत करीब 14 संगीन मामले दर्ज है। छापेमारी दल में नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अनुप कुमार साहु, पुलिस अवर निरीक्षक शशिकान्त, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं सशत्र बल शामिल थे।
कोढ़ा गैंग की संलिप्तता
जिले में इन दिनों कोढ़ा गैंग का आतंक चल रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्र में छिनतई के वारदात को इस गैंग से जुड़े सदस्य अंजाम दे रहे हैं। रामनगर के पास बुजुर्ग से रुपए के छिनतई के मामले में एसडीपीओ आकाश भारद्वाज की ओर से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कोढ़ा गैंग के सदस्य के संलिप्ता होने की बातों को पुष्टि किया गया है। फिलहाल छिनतई करने वाला आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है। लेकिन इस सातिर आरोपी को पकड़ने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
अंतर्जातीय अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर
कोढ़ा गैंग के यह सदस्य तरुण यादव कोई मामूली आरोपी नहीं है। बल्कि वह एक सधा हुआ अंतर्राज्यीय स्तर पर अपराध को अंजाम देने वाला सातिर अपराधी है। ऐसे अपराधी पर पुलिस को अंकुश लगाने के दिशा में हर स्तर पर प्रयास करना जरूरी है। बिहार से लेकर झारखंड और उत्तर प्रदेश तक आतंक फैलाने वाले इस अपराधी की तलाश कई स्टेट की पुलिस कर रही है। अब यह अपराधी पुलिस के लिए एक चुनौती बन चुका है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button