मंडरो प्रखंड सभागार मेंSIRकार्य में जुटेअधिकारी व कर्मी,दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड सभागार में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षणSIRसे संबंधित कार्य को लेकर अधिकारी एवं कर्मी पूरे सक्रिय नजर आए।सभागार में SIRकार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर दस्तावेजों एवं प्रपत्रों की जांच तथा आवश्यक विवरणों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।इस दौरान मंडरो बीडीओ मेघनाथ उरांव की मौजूदगी में जनसेवक नेहाल आलम, जनसेवक निकोलस मरांडी, आसित भगत सहित दर्जनोंSIRकर्मी अपने-अपने कार्य में जुटे रहे। कर्मियों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और संबंधित अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक जानकारी को व्यवस्थित किया जा रहा है।प्रखंड सभागार मेंSIRकार्य को लेकर कर्मियों के बीच लगातार समन्वय देखने को मिला। अलग-अलग टेबल पर कर्मी संबंधित कागजातों की पड़ताल एवं प्रपत्रों से जुड़े कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहे,इस दौरान अधिकारी भी कार्य की प्रगति पर नजर रखते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते दिखाई दिए।SIRप्रक्रिया के तहत मतदाता सूची एवं संबंधित रिकॉर्ड को व्यवस्थित और सत्यापित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।प्रखंड स्तर पर कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कर्मियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।



