
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। दो प्रभारी निरीक्षकों को गैर जनपद तबादले के चलते लाइन हाजिर किया गया है।
सोशल मीडिया सेल में तैनात इंस्पेक्टर अमित पाण्डेय को फरीदपुर का प्रभारी बनाया गया है। फरीदपुर के प्रभारी राधे श्याम को प्रेमनगर और प्रेमनगर के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह को किला थाने में अपराध निरीक्षक बनाया गया है। किला थाना प्रभारी अचल कुमार को देवरनियां और देवरनियां के प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को शाही थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
भमौरा, फतेहगंज पूर्वी, फतेहगंज पश्चिमी, क्योलड़िया, अलीगंज और शीशगढ़ थानों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। कुशलपाल सिंह को भमौरा थानाध्यक्ष, पवन कुमार को फतेहगंज पूर्वी और प्रवीन कुमार को फतेहगंज पश्चिमी का प्रभारी बनाया गया है। कर्म सिंह पाल को क्योलड़िया, नीरज कुमार सिंह को अलीगंज और फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी राजकुमार सिंह व शीशगढ़ के प्रभारी जितेन्द्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स भेजा गया है।
इसके अलावा अमरीश कुमार को एसओजी-02 प्रभारी, अभिषेक कुमार को साइबर थाने में अपराध निरीक्षक और धर्वेन्द्र सिंह को सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया गया है।



