बुलंदशहर

अत्यधिक नींद मनुष्य के लिए ख़तरनाक -डा शिवनंदन गुप्ता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद प्राकृतिक चिकित्सक डॉ शिवनंदन गुप्ता का कहना है कि अत्यधिक नींद लेना मानव शरीर और उसके स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक है। क्योंकि ज्यादा नींद हृदय रोग मोटापा और डायबिटीज जैसे धातक रोगों को जन्म देती है। इसके अलावा अत्यधिक नींद से मस्तिष्क के कार्य करने की छमता और उसकी एकाग्रता को कम कर देती है जिसके फलस्वरूप चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है और याददाश्त कमजोर होने लगती है।
डॉ गुप्ता ने बताया कि मांसपेशियों में कमजोरी जोड़ों में दर्द आयरन की कमी और आक्सीजन का असर शरीर में कम मात्रा में होने लगता है। व्यक्ति में आलस्य और गंभीर बीमारियों की समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं।
बचाव हेतु उपयोगी सुझाव देते हुए उन्होने बताया कि यदि मनुष्य अपनी जीवनशैली में बदलाव लाते हुए नियमित रूप से योग करें, प्रातः कालीन बेला में टहलते हुए पेड़ों से प्राकृतिक हवा का आनंद लें सुबह को धूप लें और विटामिन डी की कमी ना होने दें,आहार में हरी सब्जियां फलों का अधिक सेवन करें और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने के लिए पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें तो मनुष्य स्वस्थ रहेगा और नींद भी संतुलित बनी रह सकेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button