
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पिलखुवा । पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल फोन के डाटा हॉट स्पॉट देने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट कर दी । पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मचारी का आरोप है कि आरोपी उसको घर से बुलाकर ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी । घटना में कर्मचारी के सिर में चोट आई है । मारपीट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में जीएस रोड पर एच पी पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी से मोबाइल फोन के डाटा हॉट स्पॉट देने को लेकर कर्मचारी और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद दंबग युवकों ने कर्मचारी को उसके घर से बुलाया और साथ लेकर ले गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । मारपीट में कर्मचारी के सिर में चोट लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए । सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली है । पिलखुवा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है । शिकायत मिलने पर तथ्यों के आधार पर मामले की जांच करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी ।



