रामपुर शाहबाद
युवक की अचानक मौत से परिवार में छाया मातम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में मजार के सामने रहने वाले ताहिर मियां के बेटे तय्यब उर्फ कल्लू की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया गया कि तय्यब मानसिक रूप से कमजोर था। रात में अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
गुरुवार दोपहर बाद परिजनों ने तय्यब को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। वहीं मोहल्ले में भी शोक की लहर है।

