बरेली

डीएम ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

बोले - सेवा ही सर्वोच्च संकल्प 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने  जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का भ्रमण कर मरीजों को फल और बच्चों को चॉकलेट वितरित किए।
डीएम ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया, मरीजों और नवजात शिशुओं के परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम जानी और चिकित्सकों को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक संवेदनशील और प्रभावी सेवा पहुंचाना है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button