बेतुल

बैतूल युवा कांग्रेस ने पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

जिला अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश पर घोड़ाडोंगरी में हुई ब्लॉक कार्यकारिणी बैठक, संजय सरदार यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने और कांग्रेस की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय सरदार यादव के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश भोरवंशी के नेतृत्व में 18 सितंबर को राठौर मैरिज लॉन में ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने, पंचायत कमेटियों के गठन, युवाओं की अधिक भागीदारी और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
संजय सरदार यादव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन को प्राथमिकता देने और जनहित के मुद्दों को सक्रियता से उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल इवने, बलराम वरकड़े, रानीपुर मंडलम अध्यक्ष नंदकिशोर उइके, ललित शर्मा, संतोष उइके, आजाद सिंह इरपाचे, राजा इमरान खान, मुकेश मोहबिया, शुभम साहू, ओम पवार, राम तुमडाम, अजय सलाम, सद्दाम खान, विकास पाल, सुशील धुर्वे, अरविंद नागवंशी, कमल सिंह वरकडे, दिनेश यादव, अमरनाथ यादव, प्रहलाद धुर्वे, भोला यादव, हीरा सिंह मार्शकोले, गोरेलाल बेले, राहुल यादव, प्रवेश यादव और विनोद उइके सहित युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button