इंटर हाउस फुटबॉल में छात्राओं ने दिखाई खेल प्रतिभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में शुक्रवार को छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में इनोवेटर हाउस ने वॉरियर हाउस को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉरियर हाउस दूसरे और अवेंजर हाउस तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में अवेंजर हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉरियर हाउस दूसरे और एक्सप्लोरर हाउस तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता एवं उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रबंधन ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

