बरेली
फतेहगंज पश्चिमी में गणेश प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। मोहल्ला माली में पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के बाद शुक्रवार को गणेश प्रतिमा का गाजे-बाजे और गुलाल के बीच धूमधाम से विसर्जन किया गया।
आयोजक दिलीप मराठा ने बताया कि सोमवार को पंडित पवन पांडेय द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। शुक्रवार को श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ प्रतिमा को पिथुपुरा ले गए, जहां गंगा में विसर्जन किया गया। शनिवार को भंडारे का आयोजन होगा।
इस दौरान सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर पोरवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सभासद प्रदीप गुप्ता, पंडित पवन पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।



