नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में झिंझाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी को शोएब निवासी मोहल्ला शेखामैदान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने 16 सितंबर को किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। रविवार को एसपी शामली एनपी सिंह के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने मामले में फरमान उर्फ सोनू पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला शेखामैदान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

