शामली

गोगामाड़ी पर 14वां विशाल भंडारा और जागरण आयोजित।

 जागरण में देर रात तक गूंजे भजन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी स्थित गोगामाड़ी पर 14वें विशाल भंडारे एवं जागरण का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार रात गोगामाड़ी पर जागरण आयोजित किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से गोगाजी महाराज का गुणगान किया। देर रात तक धार्मिक वातावरण बना रहा। रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में रोशन लाल गुरुजी महंगी वाले, गोगामाड़ी के पुजारी सुनील, बिरम सिंह सैनी, सलेटी राम सैनी, नीटू सैनी, पिंटू सैनी, अमित सैनी, अशोक सैनी, मोहन, रवि, अनिल, अजय और राकेश सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button