बाराबंकी
हरिशंकरी पौधरोपण अभियान खंड विकास की अध्यक्षता मे सम्पन हुई बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। आगामी 24 सितंबर को क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतो मे एक साथ हरिशंकरी पौधरोपण अभियान की उपयोगिता और इसके पर्यावरणीय महत्व को लेकर ग्राम प्रशासको एव पंचायत सचिवों की बैठक खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता मे सम्पन हुई।
खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सभी संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में हरिशंकरी पौधों का रोपण कराने का संकल्प दिलाया और कहा कि अभियान को सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम न समझा जाए, बल्कि रोपित पौधों की नियमित निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानों का चयन करने, पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा रोपण के बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी तय करने पर भी जोर दिया।
लोकभारती के लालाराम चौधरी ने कहा कि
हरिशंकरी में पीपल, बरगद और पाकड़ तीनों पौधों को एक साथ लगाया जाना है। इन वृक्षों का भारतीय पर्यावरणीय और सांस्कृतिक परंपरा में खास महत्व है। उन्होंने पौधों के चयन, गड्ढे की तैयारी, पौधों के बीच उचित दूरी, रोपण की विधि और पौधों की देखभाल के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर मे बरगद, पूर्व मे पीपल व पश्चिम मे पाकड़ का पेड़ लगाने की जानकारी दी। सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकुमार तिवारी एव गायत्री परिवार के सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही काफी नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखना और उनके पेड़ बनने तक नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। हरिशंकरी के पौधे लंबे समय तक पर्यावरण को लाभ पहुंचाने वाले पेड़ बनते हैं। इनके संरक्षण से हरियाली बढ़ने के साथ ही जैव विविधता भी मजबूत होती है।
इस मौक़े पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रभारी ब्रजेश कुमार, एडीओ कृषि विजय कुमार सहित ग्राम प्रशासक एव पंचायत सचिव मौजूद रहे।



