
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – उपखण्ड भुसावर के गॉव सुहारी स्थित राजकीय विद्यालय में 70 वीं जिला स्तरीय टेबिल टेनिस एवं बुशु प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि 70 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशीकान्त पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। अध्यक्षता संयोजक हरजीत सिंह प्रधानाचार्य द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में गंभीर सिंह अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं पंचायत प्रशासक गुड्डी देवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथि सम्मान करते हुए खिलाडियों को शपथ दिलवाते हुए किया गया। वक्ताओं ने बताया कि टेबिल टेनिस में 30 टीमें एवं बुशु प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं।


