शामली

इंस्टाग्राम पर बहन को दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

साइबर सेल में दी शिकायत में आपत्तिजनक संदेश भेजने और लगातार संपर्क करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। ऊन कस्बा निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम यूजर पर कनाडा में रह रही उसकी बहन को लगातार दुष्कर्म की धमकी देने, अश्लील संदेश भेजने और अलग-अलग अकाउंट से संपर्क करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।शिकायतकर्ता शेखर कुमार पुत्र सहेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा, ऊन ने साइबर सेल शामली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन अंजली रानी वर्तमान में कनाडा में रहती है। आरोप है कि इंस्टाग्राम अकाउंट @sher_gill1806 से उसकी बहन को लगातार संदेश और फॉलो रिक्वेस्ट भेजी गईं।तहरीर के अनुसार, संबंधित यूजर ने उसकी बहन और मां के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। साथ ही परिवार के सदस्यों के संबंध में अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित अकाउंट को ब्लॉक करने के बाद भी दूसरे इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास जारी रहा। शिकायत के साथ इंस्टाग्राम चैट, प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही गई है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर संबंधित यूजर की पहचान और लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच करेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button